चीताखेड़ा । नगर कांग्रेस कमेटी चीताखेड़ा के तत्वावधान में शनिवार को गांधी चबूतरे पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री व भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बालदिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर गांधी चबूतरे पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर उपस्थित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सीताराम मांगरिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी ने अंग्रेजों से देश की आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया वे 2259 दिन जेल में बंद रहे। देश की आजादी के बाद जब प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बने उस समय हमारे देश में एक सुई तक नहीं बनती थी ऐसे समय 198 करोड़ रुपए देश को समर्पित किए। श्री मांगरिया ने कहा कि नेहरू जी ने देश में वैज्ञानिक औद्योगिक और आर्थिक विकास की नींव रखी और आई आई टी, एम्स और बड़े इस्पात कारखानों की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही।
कांग्रेस नेता लख्मीचंद जुणी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की महात्मा गांधी जी से पहली मुलाकात हुई जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और इस दौरान कई बार जेल गए। मंडलम अध्यक्ष युगल किशोर टेलर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बच्चों से अत्यधिक स्नेह और लगाव था, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे, नेहरू जी बच्चों में देश का भविष्य देखते थे। उपसरपंच विकास प्रजापत ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए, जहां पूर्ण स्वराज्य का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ। उन्हें 1955 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत, मंडलम अध्यक्ष युगल किशोर टेलर, सेक्टर प्रमुख मुबारिक मंसूरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम मांगरिया,लख्मीचंद जुणी, अकबर खां पठान, उपसरपंच विकास प्रजापत, लियाकत मंसूरी,राजू दायमा,नकूल मांगरिया, पिंटू जैन, सत्यनारायण शर्मा, चांदमल आर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।