|
नीमच। महानवमी के पावन पर्व पर आज स्थानीय गांधी वाटिका स्थित रोटरी डायमंड के डांडिया पंडाल स्थल में कन्या पूजन और कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। सुबह ठीक 10:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के नौवें दिन मां जगदंबा के स्वरूप में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। क्लब के सदस्यों ने कन्याओं का तिलक कर आशीर्वाद लिया। पूजन के पश्चात कन्याओं को विशेष भोग अर्पित कर ससम्मान भोजन करवाया गया। इस अवसर पर डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मुंदड़ा, आशीष गर्ग, बामन बर्ड और करणवीर सिंह सहित रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष गुणवंत जैन, सचिव धीरज गांधी और कोषाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी सहित रोटरी डायमंड क्लब के सदस्य मौजूद रहे । सभी ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसकर पुण्य लाभ कमाया। |