|
चीताखेडा । इन दिनों शारदीय नवरात्र पर्व पर पूरा अंचल शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है। चारों ओर जय माता दी, जय माता दी के जयकारे गूंज रहे है। आध्यशक्ति मां जगदम्बा के मंदिरों में अल सुबह से ही देर रात तक आराधकों की मां के दिव्य दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। छोटीसादड़ी उपखण्ड के गोमाना से विगत 7 सालों से ग्रामवासियों द्वारा आरोग्य देवी आवरीमाता जी के प्रति अटूट आस्था मन में लिए चुनरी यात्रा लेकर कदम बढाते हुए परेशानियों की परवाह किए बगैर सैकड़ों भक्तों का पैदल चुनर यात्रा में अभिभूत होकर डीजे ,ढोल ढमाकों के साथ नृत्य करते हुए राजस्थान के छोटीसादड़ी के गांव गोमाना से चीताखेडा के आवरीमाता जी तक आते रहे हैं।प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ग्रामवासियों द्वारा 8 वीं बार 350 लंबी चुनरी पैदल यात्रा लेकर 8 घंटे में तेज धूप की परवाह किए बगैर नंगे पांव 15 किमी यात्रा तय करना सब कुछ अद्भभुत था । गोमाना गांव के लक्ष्मीनारायण पाटीदार मंदिर से गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे बडे ही ठाठ के साथ डीजे, ढोल ढमाकों के साथ नाचते झुमते माता के जयकारे लगाते हुए 351फीट लम्बी 8 वीं चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो गांव के निर्धारित मार्गों से परिभ्रमण करती हुई 15 किमी दूरी पर राजस्थान की सीमा से लगा मध्यप्रदेश के नीमच जिले का गांव चीताखेडा के पास माता का खेड़ा कि पावन धरा पर स्थित आरोग्य आवरीमाता जी के अलौकिक दरबार में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ पैदल चुनर यात्रा लेकर पहुंचे और विधि-विधान पूर्वक आवरी माताजी को चुनरी अर्पित की। चुनर यात्रा में आए सभी श्रद्धालुओं ने बारी- बारी से मां के दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की । आवरी माता जी मन्दिर ट्रस्ट सदस्य रामनारायण पाटीदार, पत्रकार दशरथ माली , पत्रकार भगत मांगरिया, भोपाल सिंह तोमर,पुजारी गोपाल मीणा, मांगीलाल रावत, मदनलाल माली,कारुलाल रावत, मनोहर सिंह द्वारा चुनरी यात्रा लेकर आए मुख्य व्यवस्थापक कन्हैयालाल पाटीदार, गोविंद पाटीदार, सुखदेव पाटीदार, विष्णु लाल पाटीदार, किशोर पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, नेमीचंद मेघवाल, विक्रम पाटीदार, भरत कुमावत सहित कई गणमान्य जनों का दुपट्टा ओड़ाकर और फुल माला पहनाकर स्वागत किया। आवरी माता जी को चुनरी ओढ़ाकर विशेष आरती के पश्चात् सामुहिक रूप से भण्डारा कराया गया। |