|
चीताखेड़ा । हर साल की तरह इस बार भी सृष्टि के पालनहार योगेश्वर भगवान श्री चारभुजा नाथ के अलौकिक मंदिर शिखर पर बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि- विधान पूर्वक इस बार 103 वीं वार्षिक धर्म ध्वजा के लाभार्थी मुख्य यजमान ओमप्रकाश -दिनदयाल सुथार परिवार द्वारा चढ़ाई गई। उल्लेखनीय है कि गांव के बीचों बीच स्थित अतिप्राचीन भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर शिखर पर वार्षिक धर्म ध्वजा के लाभार्थी परिवार के कर-कमलों से बुधवार को प्रातः 11 बजे मंदिर समिति के सैकड़ों सदस्यों और सनातनियों की मौजूदगी में 103 वीं धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। बताया गया कि इससे पूर्व 102 धर्म ध्वजा लाभार्थी दानदाताओं परिवार द्वारा चढ़ाई जा चुकी है। इस अवसर पर योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ( चारभुजा नाथ) जी की दिव्य प्रतिमा को आंगी ( वस्त्र) धारण करवायें गये। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण की गई। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |