|
विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत अंतर्गत मन्दसौर विभाग में संगठन के केंद्रीय अधिकारी प्रवास के तहत संयुक्त महामंत्री श्री जी. स्थाणुमलयन जी का आगमन सुनिश्चित हुआ है। विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पदाधिकारी 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को मन्दसौर विभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे, जिसमें नीमच एवं मंदसौर जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी तथा प्रखंड टोली के सदस्यों की सहभागिता रहेगी, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं को प्रांत एवं केंद्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह विशेष बैठक पिपलिया मंडी में टीलाखेड़ा बालाजी के पीछे स्थित राठौर रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी। प्रवास कार्यक्रम की योजना के अनुसार, केंद्रीय अधिकारी का प्रातः 9:00 बजे मंदसौर आगमन होगा, जहाँ वे भगवान पशुपतिनाथ जी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे कार्यकर्ता परिवार में चाय व अल्पाहार का कार्यक्रम रहेगा। तदुपरांत वे 10:30 बजे पिपलिया मंडी पहुंचेंगे, जहाँ 11:00 बजे से बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ होगा। दोपहर 12:15 बजे सामूहिक भोजन के बाद 1:00 बजे से द्वितीय सत्र आयोजित किया जाएगा। अपराह्न 2:30 बजे समापन सत्र संपन्न होगा, जिसके पश्चात 3:45 बजे चाय ग्रहण कर प्रस्थान किया जाएगा। शाम 4:00 बजे केंद्रीय अधिकारी कार्यकर्ता परिवार में संपर्क करेंगे तथा सायं 5:00 बजे उनका गंतव्य के लिए प्रस्थान होगा। |