|
सेवा संकल्प अभियान आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को ग्र जनपद पंचायत आगर के ग्राम सेमली में शिव मंदिर चौक पर नुक्कड़ नाटक सभा का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग की ओर से संगीत जन कल्याण एवं शोध संस्थान समिति, कबीर कुटी नलखेड़ा (धनोरा) के श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व मे कलाकारों द्वारा "अनकही कहानी" नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई, जिसमें सामाजिक जागरूकता, शासकीय योजनाओं एवं सेवा भावना से संबंधित संदेशों को कला के माध्यम से ग्रामीणजनों तक पहुंचाया । कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनो की उपस्थितमें कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित अनकही कहानियों को गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित जनों ने सराहा । |