|
सेवा संकल्प अभियान // सेवा की कहानी// आगर-मालवा : आस्था त्रिपाठी, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर मालवा में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। श्रवण एवं वाक् दिव्यांगता के बावजूद आस्था अपने आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ निरंतर आगे बढ़ रही हैं। वे आगर मालवा के एक साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आती हैं। आस्था का केंद्रीय शासन की सक्षम छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है, जिसके तहत उन्हें 50, हजार रुपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस छात्रवृत्ति से उन्हें अपनी शिक्षा से जुड़े खर्चों के साथ-साथ दिव्यांगता से संबंधित आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। सक्षम छात्रवृत्ति से प्राप्त आर्थिक सहायता आस्था के लिए शिक्षा जारी रखने, अपने कौशल को विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार बनी है। उनकी कहानी इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि सही अवसर, दृढ़ इच्छाशक्ति और शासन का सहयोग मिल जाए तो दिव्यांगता भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। |