|
आगर-मालवा : आगामी गणेश विसर्जन पर्व के दृष्टिगत मंगलवार को परसोखेड़ी तालाब स्थित विसर्जन स्थल का अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री कमल मंडलोई एवं अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एडीएम दो श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन घाट पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन दल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , ताकि गणेश विसर्जन पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। |