|
90.31 करोड़ की लागत से चमकेगा काटुंदा मोड़ से धारडी रावतभाटा मार्ग मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी बोले— विधायक सकलेचा ने तोड़े विकास के सारे रिकॉर्ड क्षेत्र को मिल रही हैं ऐतिहासिक सौगातें 21.5 किमी लंबे अंतर-राज्यीय मार्ग की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर लगते ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा निर्माण कार्य सिंगोली।जावद विधानसभा क्षेत्र के सुदूर और सीमावर्ती अंचलों की तस्वीर बदलने और उन्हें मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। माखनगंज से टाकरदा मोड़ मार्ग की बड़ी स्वीकृति के बाद, अब क्षेत्र की एक और बड़ी लाइफलाइन काटुंदा मोड़ से धारडी टाकरदा मार्ग (कुल लंबाई 21.5 किलोमीटर) के पूर्ण कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। शासन द्वारा इस मार्ग के लिए ₹90 करोड़ 31 लाख की भारी-भरकम प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि की आधिकारिक जानकारी स्वयं प्रदेश के लोक निर्माण (PWD) मंत्री श्री राकेश सिंह ने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा को फोन पर चर्चा के दौरान प्रेषित की और उन्हें इस सफलता के लिए विशेष रूप से बधाई दी। विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा क्षेत्र में निरंतर बढ़ाए जा रहे विकास के इन कदमों को लेकर सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम मेघवंशी ने मंडल क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक श्री सकलेचा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है और बधाई प्रेषित की है। विकास के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक के बाद एक मिल रही सौगातें विधायक श्री सकलेचा के विकास परक कार्यों की सराहना करते हुए सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम मेघवंशी ने गर्व से बताया कि विधायक ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा एक के बाद एक अनेक कई सौगातें इस क्षेत्र को निरंतर दी जा रही हैं, जिससे उन्होंने विकास के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि जावद और सिंगोली क्षेत्र के इतिहास में यह कालखंड विकास के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। इतनी बड़ी राशि की सड़कों की मंजूरी और उनकी तीव्र प्रशासनिक प्रक्रियाएं विधायक जी के भगीरथ प्रयासों और उनकी मजबूत पैरवी का ही जीवंत परिणाम हैं। एक सप्ताह के भीतर जारी होंगे टेंडर, तुरंत शुरू होगा काम सड़क निर्माण की प्रगति और समय-सीमा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष श्री मेघवंशी ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग की सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। एक सप्ताह के अंदर इस सड़क का टेंडर लग जाएगा और टेंडर लगने के तुरंत बाद सड़क निर्माण कार्य धरातल पर पूरी प्रगति पर होगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण एजेंसी द्वारा युद्ध स्तर पर काम प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों राहगीरों को जर्जर रास्तों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। आवागमन व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति काटुंदा मोड़ से धारडी टाकरदा तक का यह 21.5 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों और विशेषकर सीमावर्ती गांवों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इस आधुनिक और मजबूत मार्ग के दुरुस्त होने से मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती गांवों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ेगा। सड़क बेहतर होने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी, व्यापार को गति मिलेगी और आपातकालीन चिकित्सा परिवहन के समय मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाना बेहद सुगम हो जाएगा। इस ऐतिहासिक विकास कार्य के लिए सिंगोली भाजपा मंडल और संपूर्ण क्षेत्र की जनता विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा के प्रति हृदय से अपनी कृतज्ञता प्रकट करती है। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |