|
आगर-मालवा : जिले में 12 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न्यायालयों में लंबित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के आधार पर निराकरण करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आगर-बड़ौद/सुसनेर-नलखेड़ा एवं समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया है, कि वे अपने न्यायालयों में लंबित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करे। |