• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : सैलाना में साध्वी श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब... जैन समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दी भावभीनी विदाई, नवकार मंत्र और जयघोष से गूंजा नगर; अंतिम संस्कार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[08-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम / सैलाना। परम पूज्य दीर्घ संयमी साध्वीवर्या श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. के 06 सितंबर 2026 रविवार को अहमदाबाद में उपचार के दौरान समाधि पूर्वक देवलोकगमन (कालधर्म) से समूचा जैन समाज शोकाकुल हो गया। साध्वीश्री वर्ष 2026 के पावन चातुर्मास के लिए सैलाना में विराजित थीं। करीब आठ दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड़ने पर समाजजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों की सलाह से उन्हें विशेष उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका कालधर्म हो गया।

    साध्वीश्री की पावन देह को अहमदाबाद से ससम्मान सैलाना लाया गया। सोमवार को सैलाना के छोटा जैन मंदिर से दोपहर करीब 1:30 बजे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनकी अंतिम डोल एवं पालकी यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज सहित सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में श्रद्धालु नवकार मंत्र, धार्मिक जयघोष और गुरु भक्ति के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। पूरा सैलाना धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

    सकल जैन समाज ने व्यवसाय और प्रतिष्ठान बंद रखकर अंतिम यात्रा में सहभागिता की। साध्वीश्री के प्रति समाजजनों की श्रद्धा और सम्मान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंतिम दर्शन एवं विदाई के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नम आंखों से समाजजनों ने अपनी पूज्य साध्वीश्री को अंतिम विदाई दी।

    पालकी यात्रा के मुक्तिधाम पहुंचने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार परिवारजनों द्वारा साध्वीश्री का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस दौरान जिनशासन के जयकारों और नवकार मंत्र के मंगल उच्चारण से वातावरण भावविभोर हो गया।

    19 बोलियों में लाखों की श्रद्धा अर्पित

    जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा श्री संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया द्वारा अंतिम यात्रा से संबंधित बोलियों की जानकारी दी गई। साध्वीश्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए विभिन्न धार्मिक लाभों के लिए समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं।

    इनमें सबसे प्रमुख आगे का दायां कंधा ₹1,51,000 की बोली श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन द्वारा लगाई गई। वहीं आगे का बायां कंधा ₹1,11,000 की बोली श्री तपागच्छ जैन संघ सिणधरी (नाकोड़ा) ने ली।

    मुख्य कलश ₹1,08,000 तथा पालकी में विराजमान करने का लाभ ₹1,08,000 की बोली भी श्रद्धालुओं द्वारा ली गई। मुख्य कलश एवं आगे का दायां कंधा सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक लाभ उज्जैन के उच्छवलालजी दलाल परिवार ने लिए, हस्ते नरेन्द्रकुमारजी, महेन्द्रकुमारजी तरसिंग।

    इसके अतिरिक्त पीछे का दायां कंधा ₹72,000, पीछे का बायां कंधा ₹61,000, ऊपर के कलशों के लिए ₹61,000, ₹51,000, ₹51,000 एवं ₹41,000 की बोलियां लगीं। मशाल के लिए ₹31,000 और ₹41,000, कागमली वोहराने का लाभ ₹45,000 तथा केसर स्वस्तिक एवं आसन बिछाने का लाभ ₹61,000 में लिया गया।

    लड्डू अनुकम्पा दान (वितरण) ₹27,000, वर्षीदान ₹31,000 तथा आगे का धूपिया ₹31,000 की बोली भी लगी।
    दी गई बोली सूची के अनुसार सभी 19 बोलियों की कुल राशि ₹11,38,225 (ग्यारह लाख अड़तीस हजार दो सौ पच्चीस रुपये) इकट्ठी हुई ।

    1978 में ली थी दीक्षा, 48 वर्ष का संयम जीवन

    साध्वीवर्या श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञावर्तनी एवं दीर्घ संयमी साध्वीवर्या श्री हेमेंद्र श्रीजी म.सा. की सुशिष्या थीं। वे स्वयं साध्वी श्री कल्पिता श्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री चारुताश्रीजी म.सा. की गुरुवर्या थीं।

    सरल, सौम्य, शांत, सादगीपूर्ण एवं अनेक गुणों से परिपूर्ण साध्वीश्री ने अपना संपूर्ण जीवन जिनशासन की प्रभावना, तप, स्वाध्याय और संयम को समर्पित किया। उन्होंने सन 1978 में दीक्षा ग्रहण की थी और उनके दीक्षा जीवन के 48 वर्ष पूर्ण हो चुके थे।

    साध्वीश्री उज्जैन की थीं। वे स्व. उच्छबलाल जी तरसिंग की सांसारिक पुत्री तथा श्री नरेंद्र जी एवं श्री महेंद्र जी तरसिंग, कपड़ा दलाल, उज्जैन की सांसारिक बहन थीं।

    सैलाना में चातुर्मास के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    वर्ष 2026 का पावन चातुर्मास सैलाना, मालवा क्षेत्र में चल रहा था। चातुर्मास के दौरान स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद में विशेष चिकित्सा एवं उपचार के लिए ले जाया गया, जहां 06 सितंबर 2026 को उपचार के दौरान उनका देवलोकगमन हुआ।

    उनके कालधर्म का समाचार मिलते ही सैलाना सहित आसपास के क्षेत्रों और जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब साध्वीश्री के प्रति समाज की गहरी श्रद्धा और उनके संयममय जीवन के प्रति सम्मान का प्रमाण रहा।

    साध्वीश्री का जीवन तप, त्याग, साधना, स्वाध्याय, संयम और जिनशासन की सेवा को समर्पित रहा। उनके शांत एवं स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए समाजजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : सैलाना में साध्वी श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब... जैन समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दी भावभीनी विदाई, नवकार मंत्र और जयघोष से गूंजा नगर; अंतिम संस्कार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[08-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम / सैलाना। परम पूज्य दीर्घ संयमी साध्वीवर्या श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. के 06 सितंबर 2026 रविवार को अहमदाबाद में उपचार के दौरान समाधि पूर्वक देवलोकगमन (कालधर्म) से समूचा जैन समाज शोकाकुल हो गया। साध्वीश्री वर्ष 2026 के पावन चातुर्मास के लिए सैलाना में विराजित थीं। करीब आठ दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड़ने पर समाजजनों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों की सलाह से उन्हें विशेष उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका कालधर्म हो गया।

    साध्वीश्री की पावन देह को अहमदाबाद से ससम्मान सैलाना लाया गया। सोमवार को सैलाना के छोटा जैन मंदिर से दोपहर करीब 1:30 बजे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनकी अंतिम डोल एवं पालकी यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज सहित सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में श्रद्धालु नवकार मंत्र, धार्मिक जयघोष और गुरु भक्ति के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। पूरा सैलाना धर्ममय और भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

    सकल जैन समाज ने व्यवसाय और प्रतिष्ठान बंद रखकर अंतिम यात्रा में सहभागिता की। साध्वीश्री के प्रति समाजजनों की श्रद्धा और सम्मान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंतिम दर्शन एवं विदाई के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नम आंखों से समाजजनों ने अपनी पूज्य साध्वीश्री को अंतिम विदाई दी।

    पालकी यात्रा के मुक्तिधाम पहुंचने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार परिवारजनों द्वारा साध्वीश्री का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस दौरान जिनशासन के जयकारों और नवकार मंत्र के मंगल उच्चारण से वातावरण भावविभोर हो गया।

    19 बोलियों में लाखों की श्रद्धा अर्पित

    जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा श्री संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया द्वारा अंतिम यात्रा से संबंधित बोलियों की जानकारी दी गई। साध्वीश्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए विभिन्न धार्मिक लाभों के लिए समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं।

    इनमें सबसे प्रमुख आगे का दायां कंधा ₹1,51,000 की बोली श्री उच्छवलालजी दलाल परिवार, उज्जैन द्वारा लगाई गई। वहीं आगे का बायां कंधा ₹1,11,000 की बोली श्री तपागच्छ जैन संघ सिणधरी (नाकोड़ा) ने ली।

    मुख्य कलश ₹1,08,000 तथा पालकी में विराजमान करने का लाभ ₹1,08,000 की बोली भी श्रद्धालुओं द्वारा ली गई। मुख्य कलश एवं आगे का दायां कंधा सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक लाभ उज्जैन के उच्छवलालजी दलाल परिवार ने लिए, हस्ते नरेन्द्रकुमारजी, महेन्द्रकुमारजी तरसिंग।

    इसके अतिरिक्त पीछे का दायां कंधा ₹72,000, पीछे का बायां कंधा ₹61,000, ऊपर के कलशों के लिए ₹61,000, ₹51,000, ₹51,000 एवं ₹41,000 की बोलियां लगीं। मशाल के लिए ₹31,000 और ₹41,000, कागमली वोहराने का लाभ ₹45,000 तथा केसर स्वस्तिक एवं आसन बिछाने का लाभ ₹61,000 में लिया गया।

    लड्डू अनुकम्पा दान (वितरण) ₹27,000, वर्षीदान ₹31,000 तथा आगे का धूपिया ₹31,000 की बोली भी लगी।
    दी गई बोली सूची के अनुसार सभी 19 बोलियों की कुल राशि ₹11,38,225 (ग्यारह लाख अड़तीस हजार दो सौ पच्चीस रुपये) इकट्ठी हुई ।

    1978 में ली थी दीक्षा, 48 वर्ष का संयम जीवन

    साध्वीवर्या श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञावर्तनी एवं दीर्घ संयमी साध्वीवर्या श्री हेमेंद्र श्रीजी म.सा. की सुशिष्या थीं। वे स्वयं साध्वी श्री कल्पिता श्रीजी म.सा. एवं साध्वी श्री चारुताश्रीजी म.सा. की गुरुवर्या थीं।

    सरल, सौम्य, शांत, सादगीपूर्ण एवं अनेक गुणों से परिपूर्ण साध्वीश्री ने अपना संपूर्ण जीवन जिनशासन की प्रभावना, तप, स्वाध्याय और संयम को समर्पित किया। उन्होंने सन 1978 में दीक्षा ग्रहण की थी और उनके दीक्षा जीवन के 48 वर्ष पूर्ण हो चुके थे।

    साध्वीश्री उज्जैन की थीं। वे स्व. उच्छबलाल जी तरसिंग की सांसारिक पुत्री तथा श्री नरेंद्र जी एवं श्री महेंद्र जी तरसिंग, कपड़ा दलाल, उज्जैन की सांसारिक बहन थीं।

    सैलाना में चातुर्मास के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    वर्ष 2026 का पावन चातुर्मास सैलाना, मालवा क्षेत्र में चल रहा था। चातुर्मास के दौरान स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद में विशेष चिकित्सा एवं उपचार के लिए ले जाया गया, जहां 06 सितंबर 2026 को उपचार के दौरान उनका देवलोकगमन हुआ।

    उनके कालधर्म का समाचार मिलते ही सैलाना सहित आसपास के क्षेत्रों और जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब साध्वीश्री के प्रति समाज की गहरी श्रद्धा और उनके संयममय जीवन के प्रति सम्मान का प्रमाण रहा।

    साध्वीश्री का जीवन तप, त्याग, साधना, स्वाध्याय, संयम और जिनशासन की सेवा को समर्पित रहा। उनके शांत एवं स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए समाजजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण का किया भंडाफोड़...

    देश:
    देश   - मंदसौर[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण का किया भंडाफोड़...

    अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण का किया भंडाफोड़...
    देश   - मंदसौर[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: TET परीक्षा से छूट और 23 सूत्रीय मांगों को लेकर नामली में कर्मचारियों की हुंकार... मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी....

    देश:
    देश   - रतलाम[09-09-2026]

    TET परीक्षा से छूट और 23 सूत्रीय मांगों को लेकर नामली में कर्मचारियों की हुंकार... मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी....
    देश   - रतलाम[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: गुरुजनों के सम्मान से गूंजा जावरा, लायन्स क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित.... तृतीय व्यावसायिक सभा में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, पहली बार हुआ भव्य मटकी फोड़ आयोजन...

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा जावरा, लायन्स क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित.... तृतीय व्यावसायिक सभा में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, पहली बार हुआ भव्य मटकी फोड़ आयोजन...
    देश   - रतलाम[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में आधी रात को लोगों के हौसले बुलंद सरकारी गेट पर तोड़फोड़! तेजानगर के प्रवेश द्वार को बनाया निशाना, निगम ने FIR के लिए पुलिस को लिखा पत्र.... रात 10 से 12 बजे के बीच हुई घटना का आरोप, निगम ने CCTV खंगालकर आरोपियों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की....

    रतलाम में आधी रात को लोगों के हौसले बुलंद सरकारी गेट पर तोड़फोड़! तेजानगर के प्रवेश द्वार को बनाया निशाना, निगम ने FIR के लिए पुलिस को लिखा पत्र.... रात 10 से 12 बजे के बीच हुई घटना का आरोप, निगम ने CCTV खंगालकर आरोपियों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की....
    देश   - रतलाम[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना में चोरों का आतंक! वार्ड-3 में तीन चोरियां, अब बाइक उड़ाने की कोशिश से मचा हड़कंप.... बीजेपी पार्षद कुलदीप कुमावत ने नगर परिषद, पुलिस थाने को घेरा—चोरों का जल्द करो खुलासा, रात में बढ़ाओ गश्त अंधेरे में डूबे इलाकों में हाईमास्ट लगाने की भी मांग...

    सैलाना में चोरों का आतंक! वार्ड-3 में तीन चोरियां, अब बाइक उड़ाने की कोशिश से मचा हड़कंप.... बीजेपी पार्षद कुलदीप कुमावत ने नगर परिषद, पुलिस थाने को घेरा—चोरों का जल्द करो खुलासा, रात में बढ़ाओ गश्त  अंधेरे में डूबे इलाकों में हाईमास्ट लगाने की भी मांग...
    देश   - रतलाम[09-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जावरा ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 6 प्रकरण दर्ज... 50 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3000 किलो महुआ लहान जब्त, जब्त सामग्री की कीमत करीब 3.10 लाख रुपए.....

    देश:
    देश   - रतलाम[08-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जावरा ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 6 प्रकरण दर्ज... 50 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3000 किलो महुआ लहान जब्त, जब्त सामग्री की कीमत करीब 3.10 लाख रुपए.....

    जावरा ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 6 प्रकरण दर्ज... 50 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3000 किलो महुआ लहान जब्त, जब्त सामग्री की कीमत करीब 3.10 लाख रुपए.....
    देश   - रतलाम[08-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना में साध्वी श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब... जैन समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दी भावभीनी विदाई, नवकार मंत्र और जयघोष से गूंजा नगर; अंतिम संस्कार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...

    सैलाना में साध्वी श्री चारुदर्शा श्रीजी म.सा. की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब... जैन समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दी भावभीनी विदाई, नवकार मंत्र और जयघोष से गूंजा नगर; अंतिम संस्कार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब...
    देश   - रतलाम[08-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तृतीय वेतनमान की विसंगतियां दूर करने की मांग, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की उठी आवाज....

    देश:
    देश   - रतलाम[07-09-2026]

    तृतीय वेतनमान की विसंगतियां दूर करने की मांग, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की उठी आवाज....
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: विधायक विपिन जैन ने DRM को लिखा पत्र, उठाईं चार प्रमुख मांगें...

    देश:
    देश   - मंदसौर[07-09-2026]

    विधायक विपिन जैन ने DRM को लिखा पत्र, उठाईं चार प्रमुख मांगें...
    देश   - मंदसौर[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना में गूंजा समरसता का संदेश, संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य समरसता यात्रा का जोरदार स्वागत....

    देश:
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बाजना में गूंजा समरसता का संदेश, संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य समरसता यात्रा का जोरदार स्वागत....

    बाजना में गूंजा समरसता का संदेश, संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य समरसता यात्रा का जोरदार स्वागत....
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: धमाकेदार क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़ रतलाम में सनसनीखेज हत्याकांड! पत्नी ने सोते पति पर कुल्हाड़ी चला दी, प्रेमी ने पैर पकड़े, तीसरे ने रखवाली की… 72 घंटे में तीनों गिरफ्तार, लाश नाले में फेंकी गई

    धमाकेदार क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़ रतलाम में सनसनीखेज हत्याकांड! पत्नी ने सोते पति पर कुल्हाड़ी चला दी, प्रेमी ने पैर पकड़े, तीसरे ने रखवाली की… 72 घंटे में तीनों गिरफ्तार, लाश नाले में फेंकी गई
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में ट्रांसप्लांट की आड़ में वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ की कटाई का आरोप, पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश....

    रतलाम में ट्रांसप्लांट की आड़ में वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ की कटाई का आरोप, पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश....
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: चलती अम्बर बस पर अचानक बरसा पत्थर, सामने का कांच चकनाचूर! सरवन में मचा हड़कंप—चालक की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा....

    चलती अम्बर बस पर अचानक बरसा पत्थर, सामने का कांच चकनाचूर! सरवन में मचा हड़कंप—चालक की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा....
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश:

    देश:
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश:

    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश:

    देश:
    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश:

    देश   - रतलाम[07-09-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin