|
कलेक्टर ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर मे कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित सभी निर्माण विभागों के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जल संसाधन विभाग, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं पथ), लोक निर्माण विभाग (भवन), लोक निर्माण विभाग (सेतु), जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, जिला शिक्षा केन्द्र, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी/कर्मचारी नियमित रूप से विकास एवं निर्माण कार्यों का परिवेक्ष्ण करते रहें एवं जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के दौरान कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन भी अनिवार्य रूप से करवाए । बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की सराहना की साथ ही , विकास एवं निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं को समयसीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए तथा प्रगतिरत सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए | , जिला पंचायत सीईओ श्री बी एस सोलंकी ने अवगत कराया कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा बैठक माह के अंतिम गुरुवार को आयोजित की जावेगी, जिसमें समस्त विभाग प्रमुख अपने-अपने तकनीकी अमले के साथ अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। |