![]() ![]() ![]() ![]()
|
चीताखेड़ा । आगामी दिवस में धार्मिक त्यौहारों को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की परम्परा कायम रहे इस हेतु पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा में गुरुवार को शांति समिति की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी धारा सिंह सोलंकी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी धारा सिंह सोलंकी ने चर्चा करते हुए कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा, ईद उल फितर, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी महोत्सव, बाबा रामदेव मेला,हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी, गणपति उत्सव, गणपति विसर्जन ,आदि त्योहारों पर आयोजन स्थलों पर उपस्थिति अवश्य रहे और शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग करें। वहीं अंजुमन कमेटी सदर अनार मोहम्मद शेख, पूर्व सदर अकबर खां पठान, मुबारिक मंसूरी, लियाकत मंसूरी, नवीन जुणी, हनिफ शेख, मुकेश माली, पिंटू जैन,राजेश जैन, युगल किशोर टेलर, मांगीलाल आर्य सहित गांव के गणमान्यजन मुख्य रूप से मौजूद थे। पैगम्बर हजरत इमाम हुसैन के जन्म दिवस पर निकलने वाले जलसे पर कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित धारदार हथियार का उपयोग नहीं करें। पुलिस ने उपस्थित मुस्लिम कोम के वरिष्ठ जनों से निकलने वाले जलसे के मार्ग (रुठ) की जानकारी ली। उपस्थित प्रबुद्ध जनों से चौकी प्रभारी धारा सिंह सोलंकी ने आगामी सभी त्योहार प्रेम भाईचारे की भावना के साथ मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाने का अनुरोध किया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। |