|
|
वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर होगा मंथन कुकड़ेश्वर/नीमच। पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को समर्पित भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का भव्य पत्रकार महासमागम एवं सम्मान समारोह रविवार, 9 अगस्त 2026 को कुकड़ेश्वर स्थित तंबोली धर्मशाला में आयोजित होगा। आयोजन में नीमच-मंदसौर जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। एआईजे की 12 वर्षों की यात्रा के अवसर पर आयोजित इस महासमागम में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता के सामाजिक दायित्व, जनहित में मीडिया की भूमिका, लोकतंत्र को मजबूत करने में पत्रकारिता के योगदान तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श होगा। दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम आयोजन की शुरुआत दोपहर 12.15 बजे आगमन एवं पंजीयन से होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे मां सरस्वती पूजन होगा। दोपहर 1 से 2.30 बजे तक स्वागत एवं सम्मान समारोह, 2.30 से 3 बजे तक अल्पाहार तथा इसके बाद पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं के संबोधन होंगे। शाम 5 बजे स्वरुचि भोजन, आभार प्रदर्शन एवं समारोह का समापन होगा। मुख्य अतिथि सहित कई विशिष्ट हस्तियां रहेंगी मौजूद समारोह में एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इकाई संदीप जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इकाई श्रीमती दीपिका द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि तथा पूर्व उद्योग मंत्री नरेंद्र नाहटा सहित एआईजे मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष धवन महेश्वरी एवं महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष सुश्री तनवीर खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। विशेष आमंत्रित अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार विष्णु परिहार, कुणाल शर्मा (अमृत कुंभ, नीमच), अर्पित शर्मा (मालवा टुडे), जयसिंह ठाकुर (संपादक, माटी की महिमा, उज्जैन) एवं राकेश सोन (संपादक, खुलासा टुडे) सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। जनप्रतिनिधियों और पत्रकार संगठनों की भी रहेगी भागीदारी कार्यक्रम में नगर परिषद कुकड़ेश्वर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सीमा अजय तिवारी, नगर परिषद रामपुरा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जीतू जागीरदार सहित एआईजे के प्रदेश उपाध्यक्ष बेनेडिक कपूर, मंदसौर युवा इकाई अध्यक्ष शाहिद अजमेरी, प्रदेश महासचिव जावेद खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नीमच-मंदसौर की पूरी टीम जुटी तैयारियों में महासमागम को सफल बनाने के लिए एआईजे के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश प्रभारी कल्याणमल जैन, राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र माहेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष धवन महेश्वरी एवं महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष सुश्री तनवीर खान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला स्तर पर राहुल सिसोदिया (जिला अध्यक्ष, एआईजे नीमच), अविनाश जाजपुरा (जिला उपाध्यक्ष), रुद्र पाराशर (जिला सचिव), राष्ट्रीय कवि सुरेश सन्नाटा (जिला संयोजक), मुकेश चौहान (संगठन मंत्री), राजेंद्र पटेल (जिला संयोजक), इकबाल हुसैन (नीमच तहसील अध्यक्ष), सुभाष व्यास (मनासा तहसील अध्यक्ष), शंकरलाल भाटी (रामपुरा तहसील अध्यक्ष), महेश वर्मा (जावद तहसील अध्यक्ष) सहित संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अभय भारद्वाज (उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष), हेमंत गुप्ता (उज्जैन संभाग सचिव), हंसमुख बोरा (प्रेस क्लब कुकड़ेश्वर अध्यक्ष), भंवरलाल मांडीवाल (जिलाध्यक्ष यूथ विंग), प्रकाश एस. जैन, शिवनारायण नागदा, जगदीश कछावा, राजू माली, कन्हैयालाल पुरोहित, अविनाश पटेल, रामू गंगवाल, घीसालाल जाट सहित एआईजे नीमच-मंदसौर की पूरी टीम आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय है। पत्रकार एकता को नई ऊर्जा देने वाला आयोजन आयोजकों के अनुसार, जनहितैषी पत्रकारिता एआईजे की पहचान का मूल मंत्र है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित यह महासमागम पत्रकारों के सम्मान के साथ-साथ उनके सामाजिक दायित्वों और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। कार्यक्रम में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों, पत्रकारों के हितों तथा लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर संवाद के साथ प्रदेशभर से आने वाले पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय को भी नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। SSE NEWS कुकड़ेश्वर में होने वाला यह महासमागम पत्रकार सम्मान के साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारी और पत्रकार एकता का सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बनने जा रहा है। |