|
|
शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं आवास विभाग भोपाल के संयुक्त संचालक श्री भविष्य खोब्रागड़े 7 अगस्त शुक्रवार को नीमच पहुंचे। नीमच में उन्होंने नगर पालिका कार्यालय नीमच में जाकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के साथ नगर पालिका के विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया और राजस्व वसूली सहित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा नगर पालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान नगर पालिका के लेखा अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार, कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, डूडा कार्यालय से श्री जानकी लाल जी,स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक,एनयुएलएम के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य, उप यंत्री श्रीमती अनु सोलंकी,बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित थे। संयुक्त संचालक ने नगर पालिका कार्यालय स्थित सीएमओ कक्ष में जिले की विभिन्न निकायों के सीएमओ व इंजीनियरों की बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा भी की। संयुक्त संचालक श्री खोब्रागड़े ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया के साथ शहर में ग्वालटोली तालाब के यहां अमृत 2.0 के तहत विकसित किये जा रहे वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और कार्य गुणवत्ता पूर्ण तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात वे भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड, बस स्टैंड के पास स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा बांग्ला नंबर 60 स्थित वाहन शाखा पर भी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। |