|
|
भीलवाडा/चित्तौड़गढ़ । राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल माली के नेतृत्व में माली समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा निवासी व महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर 25 जून को हुई जानलेवा हमले को लेकर माली समाज ने गहरा रोष व्यक्त किया। चित्तौड़गढ़ महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल माली ने बताया कि राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के साथ 25 जून को हुई घटना से संपूर्ण माली (सैनी) समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद समाज द्वारा प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज ने पुलिसी प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होना न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर किशन लाल माली हेमराज माली हरलाल माली मादू माली बंसी लाल माली मोतीलाल माली किशन लाल माली शंकर लाल माली महावीर माली रतन लाल माली रमेश माली भोलाशंकर माली रतन लाल माली एवं पंकज माली के साथ ही समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थेे। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |