|
|
स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17वें अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। भीलवाडा : संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि मेघ मल्हार की तर्ज पर आयोजित रंग मल्हार के माध्यम से भगवान इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की कामना की जाती है। मानव जाति की खुशहाली, सुख और समृद्धि की मंगलकामना के साथ कलाकार समुदाय ने वर्ष 2012 में इस अनूठे आयोजन की शुरुआत की थी। आज यह आयोजन देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रत्येक वर्ष चित्रांकन के लिए एक नई वस्तु का चयन किया जाता है। पिछले वर्षों में कलाकार छाते, हेलमेट, कार, लालटेन, कैरीबैग, चाय की केतली, एप्रन और टी-शर्ट सहित विभिन्न वस्तुओं पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष भारतीय सांस्कृतिक परिवेश और पारंपरिक धरोहर के प्रतीक सन्दूक का चयन किया गया है। सभी कलाकार अपनी-अपनी विशिष्ट शैली में सन्दूक पर स्मृतियों, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को रंगों के माध्यम से जीवंत करेंगे। कार्यक्रम में अन्नु प्रजापत, धनिष्ठा चपलोत, शांति लाल गाडरी, आर्या माहेश्वरी, अक्षरा माणम्या, उमंग उपाध्याय, पायल पाटीदार, दीप्ती चन्दवानी, नीतु कुमावत, सिद्धि केशवानी, भूवी केशवानी, अधीरा माहेश्वरी, दृष्टि जैन, अनुष्का पाराशर, अंकित बैरवा, गोपाल दास वैष्णव, चन्द्रशेखर कुम्हार, बबलू रेगर, मनीषा तम्बोली, ज्योति पारीक, सुमित गुर्जर, झलक रानी, यश्वी बाहेती, पूजा जैन, अवनी कोठारी, आरोही कोठारी, आध्या झंवर, काजल सोनी, सुदर्शिना सोनी, दिव्यांशी कुमावत, ममता न्याती, आयुष राठौड़िया, रूपाली पारीक, डॉ. संध्या, डॉ. पंकज रानी, मन्जू गौतम, कावेरी देशवाल, कैलाश पालिया, दिव्यांशी राठौड़िया, सोनू पारीक, वेदिका शुक्ला, यशस्वी राठौड़, भूमि जैन, मन्जू मिश्रा, जी.एस. पंवार, इकबाल हुसैन सहित 100 से अधिक बाल, युवा एवं वरिष्ठ कलाकार भाग लेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष देश-विदेश के 100 से अधिक नामचीन चित्रकार इसमें शामिल होंगे। भारत के भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, बड़ोदरा, दिल्ली, भोपाल, बनारस और अहमदाबाद सहित मिस्र, ब्रुसेल्स, बांग्लादेश, फिलीपींस, फ्रांस और इंडोनेशिया समेत लगभग 20 देशों के कलाकार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |