|
|
नीमच : मध्यप्रदेश राज्य उद्यानिकी मिशन, उद्यानिकी एवं खाद्यप्रसंस्करण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा पद्म पुरस्कार- 2027 के लिएबागवानी/उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वालेव्यक्तियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।बागवानी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालेकृषक, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, नवाचारकर्ता जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति, उद्यानिकी विकास, पौध संरक्षण, नर्सरी प्रबंधन,फल, सब्जी, मसाला, पुष्पोत्पादन एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टयोगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया को अधिक व्यापक एवं समावेशी बनानेके लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा आमजन, कृषक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओंतथा संबंधित विभागों से ऐसे योग्य व्यक्तियों की पहचान कर उनकेनाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया गया है।पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन https://awards.gov.in साइट के माध्यम से किएजा सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारितहैं।अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन व.उ.वि.अधि. श्री विदेश वसुनिया मो.न. 9589462774 एवं ग्रा.उ.वि.अधि. श्रीमतीरचना शर्मा मो.नं.- 9589451627 से संपर्क किया जा सकता हैं। |