|
|
समाजजनों ने मंदिर विकास और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का लिया संकल्प नीमच। श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में आयोजित जाटव-जटिया समाज की महत्वपूर्ण बैठक में नई समिति का गठन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में संरक्षण कन्हैयालाल रमडवार (छोटी सादड़ी), सलाहकार एवं प्रवक्ता कैलाश मिमरोट (मंदसौर), मार्गदर्शक नाथूलाल डबरोलिया (भाटखेड़ी) एवं दुर्गाप्रसाद बेतड़ा (पालसोड़ा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी में वर्दीचंद जाटव (डांगड़ी) को अध्यक्ष, बाबूलाल जोनवाल (मनासा) को सचिव, भगतराम वाणवार (अरनिया जटिया) को कोषाध्यक्ष तथा गोपाल मेहरा (भरभड़िया) को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल झाटल, अमृतराम वाणवार, चंपालाल अकोदिया, प्यारचंद उजवाल एवं लक्ष्मीनारायण बैंडवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लक्ष्मीनारायण वाणवार को उपसचिव तथा मधुसूदन बैंडवाल को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति सदस्य के रूप में जीवनलाल (सेमली आंतरी), बाबूलाल जोनवाल (गोपालगंज), शोभाराम भियाणिया (देथली बुजुर्ग), कोमल भियाणिया, भागीरथ कोटा, बहादुर, रमेशचंद (सरवानिया महाराज), गोपाल गमलाडू (बसेड़ी भाटी), डॉ. भेरूलाल जोनवाल (नीमच) एवं विष्णुप्रसाद मालवीय (नीमच) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न गांवों एवं शहरों से आए पंचों और समाजजनों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन करते हुए समाज हित, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और श्रीराम जानकी मंदिर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। |