|
|
नीमच-राधादेवी रामचंद्र मंगल ग्रुप ऑफ कॉलेजेस आरआरएम कॉलेज, भाटखेड़ा में शनिवार को आयोजित ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्लेसमेंट ड्राइव में फार्मा क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीहील फार्मा प्रा. लि. ने सहभागिता करते हुए बी.फार्मा, एम.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन करते हुए विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की। इस दौरान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं, करियर संभावनाओं एवं फार्मा सेक्टर में उपलब्ध रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रोफेशनल कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जोड़ना तथा उन्हें बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन पर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।कार्यक्रम के में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों के लिए प्रतिबद्धता जताई। |