|
|
नलखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ जी एल रावल की अध्यक्षता में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा भाविका राठौड़ (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता कर महाविद्यालय, नगर एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया। भाविका की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ जी एल रावल, क्रीड़ा अधिकारी डॉ आशीष साखंला, डॉ सीमा तारे, प्रो संतोष कुमार कुमावत एवं प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। |