सैलाना
नगर परिषद सैलाना द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ सैलाना, स्वच्छ सुंदर सैलाना अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक का शीर्षक स्वच्छ सैलाना, स्वच्छ सुंदर सैलाना” रहा, जिसमें बच्चों ने स्वच्छता का संदेश सरल और रोचक तरीके से आमजन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं सीएमओ मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 100 सै 150 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार एवं दीपक गोयर (वार्ड दरोगा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा स्वच्छ सैलाना – स्वच्छता में नंबर वन बनेगा सैलाना विषय पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर परिषद सैलाना में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका नाम स्वच्छ एवं सुंदर मेरा सैलाना रहा। कार्यक्रम में यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट से देवेंद्र सिंह भदोरिया एवं प्रवीण का विशेष सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम का आभार देवेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा व्यक्त किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र पाटीदार सहित समस्त स्टाफ—श्रीमती नीता रावल, मालती परिहार, नीतू ग्वाले, दिव्या राज राठौर, रीतिका सेठिया, तनुजा कसेरा, मोनिका मिश्रा, हितेश मेवाती, मुकेश भाटी, संदीप परिहार, कन्हैयालाल पाटीदार, तेजपाल राठौर एवं दीपक गिरि गोस्वामी—की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर जितेंद्र कुमावत