|
जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। विद्युत पानी की मोटर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सतत निर्देश दिए जा रहे हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में दर्ज अपराध क्रमांक 99/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत विद्युत मोटर चोरी के मामले में पुलिस टीम ने ग्रामीणजनों की सहायता से सघन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई कुल 05 चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया, जिससे कई मामलों का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी सोहेल पिता सईद हुसैन (28 वर्ष, लक्ष्मीबाई रोड जावरा), शेर अली पिता इकबाल हुसैन (30 वर्ष, आखरीपुरा जावरा), उदिया पिता भगवान भील (30 वर्ष, हुसैन टेकरी), फरियाद पिता (नवासा) कल्ले बाबु (19 वर्ष, आखरीपुरा ताल नाका जावरा) हैं। वहीं मोनु, बाबू (निवासी जावरा) तथा दिलावर खान (निवासी ताल) फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 नग विद्युत पानी की मोटर (अनुमानित मूल्य ₹1.40 लाख) एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा (अनुमानित मूल्य ₹1.00 लाख) जप्त किया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक नरेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रावजी डामोर, प्रधान आरक्षक हिमांशु, मारकण्डे मिश्रा, संजय आजना, आरक्षक अभिजीत सिंह, कमलेश डागी, पवन शर्मा, हीरालाल डांगी, अर्जुन चंदेल, महिला आरक्षक कौशल्या धनगर तथा एफआरवी चालक शिवराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। |