|
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। 14.4 ओवर में ही भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा और टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी पहली सेंचुरी थी। वह 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इशान किशन भी 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए भारत को पहले टी20 में 172 रन का लक्ष्य दिया। 19.1 ओवर में पूरी वेस्टइंडीज की टीम 171 रन ही बना पाई थी। शाई होप ने 56 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं। अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला था। रिपोर्ट : कन्हैयालाल जी सोलंकी |