|
सेवा संकल्प अभियान //सेवा की कहानी// आगर मालवा : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं बेघर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले में इस योजना से अनेक हितग्राहियों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत ढोटी के निवासी हितग्राही अर्जुन पिता बनेसिंह का नाम शामिल है हितग्राही अर्जुन ने पक्के आवास की सुविधा मिल जाने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिलने से पहले वे कच्चे मकान में निवास करते थे, जिससे हमेशा बारिश, ठंड, आंधी-तूफान का डर बना रहता था। पक्का मकान बनने से अब उन सभी विपदाओं का डर खत्म हो गया है। अर्जुन ने कहा कि _"प्रधानमंत्री आवास मिलने से मेरा पक्का घर बनाने का सपना साकार हुआ और मेरा परिवार सुरक्षित हुआ। मकान बनने से समाज वाले भी मुझे सम्मान की दृष्टि से देखने लगे हैं। मेरे बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ है। पहले कच्चा मकान होने से मेरे घर कोई मेहमान भी नहीं आते थे, अब मेरे घर मेरे बच्चों की सगाई संबंध के लिए मेहमान आने लगे हैं। आवास प्रदान करने के लिए मैं और मेरा परिवार यशस्वी प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को तह दिल से धन्यवाद देते हैं।"_ प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही हितग्राही को शासन की अन्य योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, नलजल योजना एवं विद्युत कनेक्शन का लाभ भी मिला है, जिससे उनका जीवन और भी सुगम हो गया है। |