|
|
साउंड सिस्टम के वॉल्यूम को ऐसा रखें कि किसी को कोई असुविधा न हो-एसपी श्री सोनी आगामी त्यौहारों के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न आगर : जिले में शांति सद्भाव प्रेम एवं भाईचारे परंपरा हमेशा कायम रही है आगामी त्योहारों पर भी यह परंपरा बरकरार रहे सभी लोग मिलजुल कर आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। यह बात कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा का आगर में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में एसपी श्री दिलीप कुमार सोनी एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत एसडीएम एवं एसडीओपी डिप्टी कलेक्टर एवं थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की राजस्व पुलिस अधिकारी विद्युत मंडल एवं नगरीय निकायों के अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जुलूस अखाड़ा, गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों और गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर रोड का निरीक्षण कर ले और यदि कहीं कोई अवरोध या बाधा है तो उसे पहले से ही हटा ले। कलेक्टर ने इन त्योहारों पर प्रकाश सड़क मरम्मत सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, विद्युत सुरक्षा उपाय प्रबंध आपात चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी समिति के सदस्यों से परिचय एवं सुझाव प्राप्त किया और सुझावों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। पुलिस अधीक्षक श्री श्री दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि त्योहारों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजक जुलूस आदि के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में अपने वॉलिंटियर्स तैनात करें। उन्होंने कहा कि साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मानकों से अधिक वॉल्यूम पर ना करें जिससे कि अन्य लोगों को कोई असुविधा न हो उन्होंने विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अगस्त एवं सितंबर माह में मनाए जाने वाले त्योहारों की तिथियां के बारे में विस्तार से बताया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य श्री समीउल्लाह कुरैशी, श्रीदेवी लाल सोनी श्री राकेश अरोड़ा , एडवोकेट श्री सन्नाउल्ला, श्री दिनेश परमार श्री अजय झंझी, श्री दूले सिंह गौड़ आदि उपस्थित सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। |