|
|
आगर-मालवा : शासन के निर्देशानुसार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 27 जुलाई 2026, सोमवार को समय-सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों, विशेषकर जल निगम की कुण्डालिया डेम आधारित समूह जलप्रदाय योजना एवं जिले की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यों के प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। |