|
|
आगर : शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालय मोड़ी में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । पूर्व विधायक सुसनेर श्री राणा विक्रम सिंह गुड्डू भैया, श्री रमेश्वर तेजरा, जिला पंचायत सदस्य श्री कालू सिंह गणेशपुरा, श्री सज्जन सिंह कलारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने किया । विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं पुष्पहारो से स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने छात्र-छात्राओं से वन टू वन चर्चा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा की महत्ता बताई। श्री रमेश्वर तेजरा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को गुरुओं के मार्गदर्शन में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज,परिवार विद्यालय और जिले का का नाम रोशन करने की बात कही। प्राचार्य श्री बालचंद बागरी ने आभार माना ,संचालन शिक्षक श्री आशीष जैन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी। |