|
|
क्षेत्रवासी बोले पहली बार परदेसीपुरा में हुआ सीसी रोड व नाली निर्माण नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 25 स्थित परदेसी मोहल्ला मैं पहली बार सीसी रोड व नाली निर्माण होने से उत्साहित क्षेत्र के महिला पुरुषों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का पुष्पमाला व गुलदस्ते से आत्मीय स्वागत कर उन्हें फूलों से लाद दिया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान नपा पार्षद श्री आलोक सोनी,श्री योगेश कवीश्वर,इंजीनियर श्रीमती अनु सोलंकी,श्री प्रवीण पाटीदार, लिपिक श्री अर्जुन राठौर आदि भी नपाध्यक्ष के साथ थे। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने बताया कि यहां शुरू से ही कच्चा रोड था जिससे बारिश में कीचड़ के कारण घर से बाहर निकलने मैं परेशानी आती थी और कीचड़ में आना जाना पड़ता था किंतु अब सीसी रोड व नाली निर्माण होने से हमें कीचड़ व गंदगी से मुक्ति मिल गई है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि यहां 12 लाख रुपए की लागत से 115 मीटर लंबे व 4 मीटर चौड़े सीमेंट कंक्रीट रोड तथा नाली का निर्माण किया गया है. इस निर्माण कार्य से परदेसी पुरा मैं रहने वाले करीब 25 परिवारों को कीचड़ व गंदगी से निजात मिलेगी। इस दौरान परदेसी पुरा के श्री चुन्नीलाल परदेसी, श्री हुकम परदेसी, श्री जगदीश परदेसी,श्री कन्हैया लाल परदेसी,श्रीमती लक्ष्मी देवी परदेसी, श्रीमती वंदना परदेसी,श्रीमती अलका परदेसी एवं अनारी बी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे। |