|
|
चीताखेड़ा । आगामी दिवस में धार्मिक त्यौहार मोहर्रम पर्व को शांति एवं सदभाव के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की परम्परा कायम रहे इस हेतु पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा में सोमवार शाम को शांति समिति की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश पर जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया की सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने निर्देश दिए कि उक्त त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, गांव के मुख्य मार्गों पर साफ सफाई करने व स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य ग्राम पंचायत प्राथमिकता से करवाए, और खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाएं। बैठक में ग्राम पंचायत एवं विद्युत मंडल अधिकारी को निर्देश दिए की वे गांव की गलियों का संयुक्त रूप से भ्रमण कर, विद्युत आपूर्ति ,विद्युत कनेक्शन व विद्युत सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भली भांति देख ले। कहा कि विद्युत केबल व टेलीफोन के नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए हैं। चौकी प्रभारी श्री सिसौदिया ने कहा कि मोहर्रम ताजिया त्योहार पर शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग करें। मोहर्रम (ताजिया) जलसा व अखाड़े का समय सीमा का पालन करवाकर अनुमति का भी पालन करें। बैठक में अंजुमन कमेटी सदर सहित गांव के गणमान्यजन मुख्य रूप से मौजूद थे। मोहर्रम ताजिया पर्व पर कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित धारदार हथियार का उपयोग नहीं करें। उपस्थित मुस्लिम कोम के वरिष्ठ जनों से निकलने वाले मोहर्रम ताजिया जुलूस के मार्ग (रुठ) की जानकारी ली। उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व प्रबुद्ध जनों से चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने त्योहार को प्रेम भाईचारे की भावना के साथ मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाने का अनुरोध किया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |