|
|
भीलवाड़ा : जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी ऑन रेलवे की विशेष बैठक ऋषिकेश-सिंगथली में संपन्न हुई । जिसमें भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल सहित संसदीय दल सहित रेल्वे के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि रेल्वे जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी का 9 दिवसीय रेल स्टडी टूर सम्पन्न हुआ टूर में आयोजित बैठक में सांसद अग्रवाल ने "योगनगरी-उदयपुर एक्सप्रेस" वाया भीलवाड़ा को सप्ताह में 3 दिन के स्थान पर प्रतिदिन चलाने की पुरजोर माँग उत्तरी रेलवे के समक्ष रखी इसी के साथ IRCTC से "मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट" प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, ताकि महाराणा प्रताप, पन्ना धाय, महाराणा कुम्भा, पूंजा भील, मीरा बाई, रानी पद्मिनी सहित मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से देश अवगत हो सके उत्तराखंड के चार धाम को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण में "योगनगरी- ऋषिकेश से कर्ण प्रयाग" 37000 करोड़ रुपये के 125 किमी नए ट्रैक के अवलोकन का अवसर मिला, RVNL द्वारा निर्माणाधीन अधिकांश रेलवे लाइन टनल्स के माध्यम से ही बन रही है, यह परियोजना दिसम्बर 2029 तक पूरी होकर यात्रियों के लिए प्रारंभ हो जाएगी । भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग पर बनी टनल- 8 , भारत की सबसे लंबी टनल 14.58 किमी के अंदर भी देखकर इसके तकनीकी पहलू को समझने का रोमांचक एवं अविस्मरणीय अनुभव मिला ।। इससे पूर्व सिक्किम दौरे पर सांसद अग्रवाल ने रेल्वे के कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि वाकई देश आज तेज गति से तकनीकी रूप से भी विकसित हो रहा है, इसका अहसास हुआ रेल विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर्स ने बहुत जटिल चैलेंज के इस प्रोजेक्ट पर कुशलतापूर्वक कार्य सम्पादित कर रहे हैं आज पार्लियामेंट की रेलवे स्टैंडिंग कमेटी स्टडी टूर में सिक्किम मणिपुर में शिवोक-रांगपो नया रेलवे लाइन प्रोजेक्ट अवलोकन का अवसर पर देखने को मिला IRCON द्वारा बहुत ऊंचाई पर इस दुर्गम पहाड़ी क्षैत्र में सामरिक महत्व के इस 15000 करोड़ के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में भारतीय इंजीनियर्स ने चुनौती पूर्ण कार्य किया है सिक्किम को रेलवे से कनेक्ट की सौग़ात देने वाले इस 45 किमी ट्रैक में से 39 किमी की 14 टनल एवं 13 ब्रिज के साथ एक रेलवे स्टेशन टनल में ही स्थापित हो रहा है। भारत के तेज गति से हो रहे ढांचागत विकास का अद्भुत उदाहरण है। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |