|
जाट : तिरंगा क्रिकेट क्लब के द्वारा चलाये गए जाट में पांच द्विसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश ,राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रो से लगभग 16 टीमों ने सहभागिता की जिसमें आज आखिरी दिवस में फाइनल मुकाबला जाट और रामनगर डीकेन की टीम के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए रामनगर की टीम ने 10 ओवर में 67 रन का लक्ष्य जाट की टीम के सामने रखा जिसको भेदते हुए तिरंगा क्रिकेट क्लब जाट के खिलाड़ियों ने मात्र 9ओवर 3 बाल में ही लक्ष्य पूरा करते हुए फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया वही मैन ऑफ द मैच मोबिन जयपुरी लोहार रहे। इस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश राजस्थान की पंचायत स्तर की टीमों ने सहभागिता की जिसमे विजेता रही जाट टीम और उपविजेता रामनगर डीकेन टीम को समाजसेवी किशनलाल ब्रह्मभट द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी वही समाजसेवी किशन लाल ने आयोजनकर्ता तिरंगा क्रिकेट क्लब जाट के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस क्रिकेट समारोह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से संवाद किया, उनके अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना की और कहा कि खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट समारोह में पधारे सभी वरिष्ठ जनों अतिथियों और इस समारोह में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवी साथियों का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट : आजाद खान |