|
|
अशोकनगर जिले के बहादपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी के शव को स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के शव ले जाने के लिये न तो स्ट्रेचर मिला और न ही एंबुलेंस, इस कारण बेबस परिजनों द्वारा शव को हाथों में उठाकर ले जाना पड़ा। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अशोकनगर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |