|
|
नीमच: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखंड मनासा श्रीमती किरण आंजना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत एक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, जमुनियारावजी निवासी गुलाबसिंह पिता हिम्मतसिंह झाला की तालाब के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक की वारिस पत्नी पप्पूकुंवर (बेवा गुलाबसिंह झाला) को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। तहसीलदार मनासा द्वारा प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर एसडीएम मनासा ने सहायता राशि मंजूर की। इस सहायता से शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। |