|
|
सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एक 30 वर्षीय प्रसूता की इलाज के दौरान मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने और स्टाफ द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, बीएमसी, सागर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |