|
नीमच। नीमच सिटी की बरसो पुरानी परंपरा के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम शरद पूर्णिमा पर कल 25 अक्टूबर रविवार को शिव नगर स्थित रावण रुंडी पर सतरंगी आतिशबाजी के बीच होगा। इस अवसर पर कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन भी किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए दशहरा उत्सव समिति रावण रुंडी (शिव नगर) नीमच सिटी के प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा (नाना उस्ताद) ने बताया कि 24 अक्टूबर को लंका दहन के साथ प्रारंभ हुए तीन दिवसीय रावण दहन कार्यक्रम के तहत कल 25 को शरद पूर्णिमा को रावण दहन एवं सोमवार 26 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे पिपली चौक नीमच सिटी में राम भरत मिलाप एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। कल 25 को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सतरंगी आतिशबाजी, मनमोहक स्वांगधारी, स्वंगधारियों को आकर्षक पुरस्कार एवं देवियों का प्रवेश आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 25 को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, समाजसेवी श्री संतोष चोपड़ा, श्री नीरज अरोरा, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री राकेश पप्पू जैन, समाजसेवी श्री महेंद्र भटनागर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, समाजसेवी श्री अशोक बागड़ी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल चौरसिया, समाजसेवी श्री उमराव सिंह राठौर व श्री दशरथ सिंह सोलंकी उपस्थित रहेंगे। श्री विश्वकर्मा ने शहर के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण गणमान्य नागरिको व समूचे क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है। |