मंदसौर। जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने ट्रक से 350 पेटियां विदेशी शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वरुण तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुपनी–कचनारा रोड स्थित फतेहगढ़ पुलिया के पास एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक क्रमांक GJ 16 AC 7576 की तलाशी ली, जिसमें सोयाबीन की बोरियों की आड़ में 350 पेटियां अंग्रेजी शराब भरी मिलीं।
पुलिस ने करीब 50 लाख की शराब और 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश : सोयाबीन की बोरियों की आड़ में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई